मॉर्निंग वॉक करते किशोर की बिगड़ी तबीयत, मौत

सितारगंज। तड़के मॉर्निंग वॉक पर साथियों के साथ निकले किशोर की दौड़ लगाते समय अचानक तबियत बिगड़ गई, उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और डॉक्टर को संभावना है कि हार्ट अटैक से किशोर की मौत हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की तड़के ग्राम सिसौना निवासी 15 वर्षीय अनुज जोशी पुत्र हरीश जोशी साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। दौड़ लगाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मृत्यु हो गई। उप जिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉक्टर अभिलाष पांडे ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं थे। संभवतः हार्ट अटैक, दम घुटने से मौत हो सकती है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद