रूद्रपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर दंगे के 5 आरोपियों को हत्या के मुकदमे से दोषमुक्त कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि इस दंगे में 4 लोगों की मौत भी हो गई थी। 2 अक्टूबर, 2011 को रुद्रपुर में दंगे की आग फैली थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जिस मुकदमे में आज अपर जिला जज तृतीय रजनीश शुक्ला की अदालत ने फैसला सुनाया है उसमें 5 लोग नामजद किए गए थे, जिन्हें दंगे में हुई 4 मौतों के लिए जिम्मेदार बताया गया था।




