दिनेशपुर में काटी जा रही अवैध कालोनी की जांच को लेकर डीएम को सौंपा पत्र

रुद्रपुर। दिनेशपुर में कुछ लोगों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनी पर जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को पत्र सौंपा है।
आदर्श कालोनी निवासी सुल्तान कालड़ा ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि दिनेशपुर सुंदर रोड पर राजस्व ग्राम चंदायन के ऽसरा संख्या 713, 714, 715, 717, 719, 732, 733 व 734 में नारायण विश्वास, कार्तिक विश्वास , गोपाल विश्वास पुत्रगण तारापद विश्वास की भूमि कुछ भूमाफियाओं द्वारा क्रय की गई की गई है। इस भूमि में नियम विरुद्ध दुर्गा सिटी कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। सुल्तान कालड़ा ने कहा कि भूमाफियाओं द्वारा इसे रेरा द्वारा कोई रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं लिया गया है। इतना ही नहीं प्राधिकरण व अन्य विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं किया गया है। इस भूमि को कृषि से आकृषिक भी घोषित नहीं कराया गया है, एवं भूमाफियाओं द्वारा पूर्व कॉलोनी काटकर इस भूमि की रजिस्ट्री को कृषि में कराकर राजस्व की हानी करने का प्रयास किया जा रहा है। सुल्तान कालड़ा ने अधिकारियों से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए भोली-भाली जनता का भूमाफियाओं द्वारा लूटा जा रहा धन बचाया जाए और उक्त भूमि की रजिस्ट्रियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद