रुद्रपुर। सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर ने भी सत्यापन अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने रम्पुरा, बाजार, बगवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रें में बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि अभियान में 271 का सत्यापन किया गया।
जिसमें एक्ट के अंतर्गत कुल चालान 10 कर संयोजन धनराशि 3000 तथा किरायेदारों का सत्यापन न करने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान 18 मकान मालिकों का कोर्ट का चालान काटे गए। कोतवाल ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन नहीं करायेंगे उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जायगी। पुलिस की अचानक शुरू हुई बाहरी लोगों के सत्यापन कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। इस अभियान में एसएसआइ द्वितीय अर्जुन गिरी गोस्वामी, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल, एसआई अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। इधर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं अभियान को लगातार जारी रखें।