अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत

रुद्रपुर। गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बीती रात  बाइक सवार नव दंपति को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा।  बताया जाता है कि 26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल  रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी के साथ डिबडिबा गया था। दोनों वहां से लौट रहे। गदरपुर रोड पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से दंपति मय बाइक के गिर गये। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।  एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि मृतक आवास विकास क्षेत्र एक होटल में काम करता था। रविन्द्र नगर में किराए पर रहता था। उसकी डिबडिबा में ससुराल है और रात को खाना खाकर वापस लौट रहा था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली