रुद्रपुर में गैंगस्टर के दो साथी तमंचे के साथ गिरफ्तार

रुद्रपुर।  सिडकुल क्षेत्र के एक होटल के बाहर युवक से मारपीट और फायर झोंकने के दो आरोपियों को पुलिस और एसओजी टीम ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया की दोनों गैंगस्टर अंशू भंडारी के लिए काम करते थे। गैंगस्टर भंडारी पुलिस के डर से पूर्व में किए गए केस में जमानत तुड़वा कर जेल चला गया है। घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक एक मई 2023 को चौकी सिडकुल पर सूचना मिली कि किच्छा के शातिर गैंगस्टर आशू भंडारी ने अपने साथी बदमाशों के साथ रेडिसन होटल के सामने हाईवे पर संकेत नाम के लड़के के ऊपर गोली चलाई है। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा तत्काल पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर आशू भंडारी सहित उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में थाना पंतनगर पर FIR No 79/23 धारा 307/323/506/34 IPC पंजीकृत किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जांच के दौरान पता चला कि आशू भंडारी ने अपनी गैंग के साथी करन, मन्नू, तरन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उक्त चारों अभ्यस्त अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, फिरौती, अवैध असलहा, बलवा, मारपीट आदि के संगीन अपराध पंजीकृत है। पुलिस द्वारा सभी अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी तो शातिर गैंगस्टर आशू भंडारी ने गिरफ्तारी के डर से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अभियुक्त करन ने पूछताछ में बताया कि वह लालपुर का रहने वाला हैं तथा गैंगस्टर आशू भंडारी के घर के पास रहता है। पकड़े गए अभियुक्त करन के पास से 01 अवैध देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर भी बरामद हुआ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद