रुद्रपुर में निकली अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश यात्रा 

रुद्रपुर में निकली अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश यात्रा  चारों ओर सुनाई दी जय श्री राम के नारों की गूंज

रुद्रपुर। अयोध्या निर्माधीन श्रीराम मंदिर से पूजित अक्षत कलश यात्रा शिशु मंदिर से प्रारंभ हो डीडी चौक होते हुए दुर्गा मंदिर पांच मन्दिर के लिये प्रस्थान की, जिसमे बड़ी संख्या में मात्र शक्ति कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए तो वही जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूँजता नजर आया ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा करोड़ो रामभक्तों का कई सौ वर्षो की तपस्या अब राम मंदिर के रूप में अपना आकार ले रही है पूरे देश मे उत्साह का माहौल हैं कि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार हैं तो वही 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा जिसका पूरा देश साक्षी बनेगा। उसके निमित रुद्रपुर नगर में अक्षत कलश यात्रा आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त भगवा ध्वज फहराते हुए मुख्य स्थानों पर निकले तो वही जगह जगह पूजित अक्षत के दर्शन करने लोगो की भीड़ उमड़ी जो दर्शाता है कि भारत के घर घर मे प्रभु श्री राम के प्रति असीम आस्था है। 22 जनवरी का वह क्षण ऐतिहासिक होगा जब प्रभु श्री राम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व साधु संतों की उपस्थिति में मन्दिर में विराजमान होंगे, जिसको लेकर भव्य तैयारी जोर शोर से चल रही है। विधायक शिव अरोरा ने बताया वही पूजित अक्षत अब पूरे रुद्रपुर में हर जगह जगह जाएगा जिससे सभी रामभक्त इसके दर्शन कर सके, क्योंकि राममंदिर निर्माण में देश के हर रामभक्त नागरिक ने अपनी क्षमता अनुसार अपनी समर्पण निधि दी है। आज यह कलश यात्रा से पूरे रुद्रपुर में भक्तिमय वातावरण नजर आया।

इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, अनिल चौहान, भारतभूषण चुघ, किरण विर्क, मानस जायसवाल, राधेश शर्मा,  कविता सागर, चन्द्रसेन कोली, तरुण दत्ता, शैलेन्द्र रावत, मदन दिवाकर, प्रमोद शर्मा, आदेश भरद्वाज, राजेन्द्र राठौड़, शंकर विश्वास, वेद ठुकराल मनोज मित्तल, हिमांशु शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद