रुद्रपुर में बदमाशों की दबंगई। फायरिंग,पथराव से दहशत,

। रुद्रपुर कोतवाली के प्रीत बिहार क्षेत्र से बड़ी खबर समाने आती है। मामूली से विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशों ने एक घर पर जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग कर दहशत फैला दी।   आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।एसएसआई अर्जुन गिरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड 25 में ब्रह्मदेव कालौनी के गेट पर मुकेश का मकान है।वहीं पर उसकी चाय पकौड़ी, चाउमीन मोमो की दुकान भी है। बताया जाता की दोपहर के समय उसका एक युवक से मामूली विवाद हुआ था। शाम को करीब सात बजे इसी मामले में आधा दर्जन युवक हथियारों से लैस होकर मुकेश के घर पहुंचे,युवक ने पहुंचते ही फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। डर की बजह से गृह स्वामी व आसपास के लोग घरों में दुबक गए। लोग ने  बताया  की बदमाशों खुलेआम हथियार लहरा रहे थे।जिससे किसी ने भी उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटाई। पथराव में मुकेश के घर के सीसे टूट गए हैं। करीब एक घंटे चले तांडव के बाद। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।इधर सूचना पर एस एस आई अर्जुन गिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच। उन्होंने मामले की जानकारी ली। लोगों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले सीमा से सटे यूपी के खानपुर गांव के रहने वाले हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा