रुद्रपुर मे चोरों का आतंक

रुद्रपुर। चोरों ने नानक बर्तन की चौथी मंजिल की छत के रास्ते से आकर 65 हजार की नकदी चुरा लिया। इस दौरान चोरों ने दुकान और भवन में लगे 9 सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एलाइंस कालोनी निवासी सन्नी गगनेजा की भगत सिंह चौक में नानक बर्तन नाम से बर्तनों की दुकान है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली। इस दौरान गल्ले में देखा तो उसमें रखी 65 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इस पर उन्होंने रुपयों की खोजबीन की लेकिन नहीं मिले। जिसके बाद सूचना पुलिस के 112 कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर एसएसआइ कमाल हसन पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही दुकान और आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें पुलिस को एक युवक पास के भवन की छत से दुकान की चौथी मंजिल के रास्ते नीचे आते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर ने जगह जगह लगे 9 सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त किए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद