रूद्रपुर में होगा यूपी और उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा पंजा कम्पटीशन  बॉडी बिल्डिंग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के बाद चौपड़ा जिम की अनूठी पहल

Spread the love

रुद्रपुर। 12 मई को होने वाले इस पंजा कम्पटीशन में कई शहरों से लोग प्रतिभाग करंेगे। अब तक 100 से अधिक लोग इस प्रतियोगिता के लिये अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है।

यह उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा पंजा कम्पटीशन होगा।

 बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में कई खिताब जीत चुके और रूद्रपुर,देहरादून व हल्द्वानी सहित चार शहरों में जिम चला रहे मोहित चौपड़ा ने बताया कि आगामी 12 मई को रूद्रपुर के सिटी क्लब में चौपड़ा पंजा कम्पटीशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉड़ी बिल्डिंग क्षेत्र में उत्तराखण्ड यूथ आइकोन के रूप में बड़ी तेजी से उभरे दीपक मुन्जाल होंगे। यह प्रतियोगिता लेडिज और जेन्टस के लिये अलग-अलग होगी। पंजा कम्पटीशन को वजनवार 9 श्रेणियां में बांटा गया है। पहली श्रेणी 40 किग्रा वजन तक के लिये है और फिर 45 किग्रा,50 किग्रा,55 किग्रा,60 किग्रा,65 किग्रा,70 किग्रा,75 किग्रा तक और उसके बाद इससे ऊपर के वजन वालों की श्रेणी में बांटा गया है। श्री चौपड़ा ने बताया कि बायें और दाहिने पंजे वालों दोनों के लिये वजन की यही श्रेणी है। जिसमें लेडीस और जेंट्स अपने जेण्डर में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि पुरुष प्रतिभागियों के लिये नाम मात्र 500 रुपये की एंट्री फीस है ओर बाये और दायें दोनों श्रेणियों में जोर आजमाइश करने वालों के लिये 800 रुपये की फीस निर्धारित है। जबकि लेडीज के लिये इस प्रतियोगिता में निःशुल्क इंट्री है। पुरूष वर्ग में प्रथम,द्वितीय और तृतीय विजयीप्रतिभागियों को ट्राफियों और मेडल के साथ 11-11हजार रूपये का नगद पुरूस्कार भी दिया जायेगा। जबकि महिला वर्ग में प्रथम,द्वितीय और तृतीय विजयी प्रतिभागियों को ट्राफियों और मेडल के साथ 5100 रूपये के नगद पुरूस्कार की व्यवस्था है। श्री चौपड़ा ने बताया कि बलिया,मथुरा,मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर,देहरादून,केलाखेड़ा सहित भारत के कई शहरों से 100 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और अभी काफी लोगों के रजिस्ट्रेशन होने बाकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल सिटी क्लब में प्रतिभागियों के लिये इंट्री 12 मई को प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगी। उसके बाद कोई भी प्रतिभागी इस कंपटीशन में शामिल नहीं हो पायेगा। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, मुरादाबाद,रामपुर और मेरठ से गुणवत्तायुक्त ट्रॉफी और मेडल मंगाये है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सबसे बड़े पंजा कम्पटिशन में खुला चैलेंज करने वाले भी प्रतिभाग कर सकते है और चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खुला चैलेंज जीतने वाले प्रतिभागी को बड़ी ट्रॉफी के साथ 11 हजार रूपये का नगद इनाम भी दिया जायेगा। आयोजनों में सबसे बड़े आयोजन का दावा कर रहे आयोजकों के इस पंजा कम्पटीशन को देखने के लिये दर्शकों में काफी उत्साह है। कम्पटीशन में शरारती तत्वों द्वारा किसी प्रकार का कोई विघ्न न डाला जाये, इसके लिये बकायदा सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहेंगे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस