रेते से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत

काशीपुर। खोखरा देवी मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर बाल सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दंपति को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद राहगीर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला कानूनगो यार निवासी बबीता(45 )अपने पति संजय वर्मा के साथ सोमवार की सुबह खोखरा देवी मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर चैती स्थित बाल सुंदरी देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान श्याम पुरम पुलिया के पास बाजपुर रोड की तरफ से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली में उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद