लापरवाही पर डीएम ने दो  खाद्य  सुरक्षा अधिकारियों का रोका वेतन मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी दिए कार्याें में सुधार लाने के निर्देश

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यालय क्षेत्र में निवास न करने के कारण वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सितारगंज, बाजपुर का वैतन रोकने के आदेश देते हुए कहा कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मुख्यालय क्षेत्र में निवास करने से सम्बन्धित प्रमाण मिलने के बाद ही वेतन आहरित किया जाये। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को बताए बिना मुख्यालय न छोड़ा जाये। जिलाधिकारी ने जनपद में मिलावटखोरों के विरूद्ध तेजी से छापेमारी करते हुए सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रतिमाह कम से कम दो दिन मिलावटखोरी के विरूद्ध चैकिंग एवं सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प, खनन विभाग के अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने 10-10 बड़े बकायेदारों के की सूचि उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने आगामी मासिक स्टाफ बैठकों में आरसी वसूली से सम्बन्धित बैंकर्स को भी बैठकों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अपराध समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि महिला तथा बाल अपराधों प्रकरण में तहरीर देने के पश्चात अपने बयान से पलटने वाले लोगों के विरूद्ध धारा 182 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि विवेचनाएं नियमानुसार हो तथा विवेचनाओं में कोई भी तथ्य न छूटे ताकि अपराधियों को न्यायालय से सजा कराने में आसानी हो। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को लम्बित मजिस्ट्रीयल जांच प्राथमिकता से पूरी के निर्देश दिये। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये कि न्यायालय में लम्बित वादों को शीघ्रता से सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण करें। उन्होने चकबन्दी विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयानुसार दिये गये लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होने कहा कि लम्बित वादों को शीघ्रता से सुनवाई कर उनका निस्तारण करें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद