लूटे गये छह मोबाइलों सहित दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस के लिए  मोबाईल स्नेचिंग घटनाएं चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6 मोबाइल बरामद किए।  कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
बता दें कि क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही। लगातार बढ़ रही घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही। गुरुवार को चौकी प्रभारी रम्पुरा केसी आर्य टीम में शामिल कांस्टेबल अमित जोशी, महेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चैकिंग कर रहे। इसी बीच पुलिस को ब्लाक रोड पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। एक मौका देख भागने में सफल हो गया। एसएसआई  अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि दोनों के पास से लूटे गए 6 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों अपना नाम दूधिया नगर कैनाल कालोनी  निवासी रोहित कश्यप और वार्ड 19 खेड़ा निवासी मान सिंह बताया। उन्होंने बताया कि मौके से फरार की तलाश की जा रही है। इधर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही। गिरफ्तार किए गए दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।  पकड़ने वाली टीम में अमित जोशी, महेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी