लोकसभा निर्वाचन में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का कार्य अति महत्वपूर्ण:  उदय राज सिंह मतदान बूथ को प्रस्थान से पूर्व मतदान सामग्री का सूची से मिलान अवश्य करे 

Spread the love

रूद्रपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्बाध ,सुचारू संपादन हेतु शनिवार को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में दिया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं ईवीएम का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का कार्य अति महत्वपूर्ण होता है इसलिए सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम व सभी प्रपत्रों का अच्छी तरह प्रशिक्षण लेकर अध्ययन कर ले ताकि मतदान दिवस पर बूथों पर किसी प्रकार की कोई समस्या आये तो उसका समाधान सेक्टर, जोनल स्तर पर ही हो सके। उन्होंने कहा कि सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने का भी होता है, इसलिए मतदान दिवस पर सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का भ्रमण करेंगे ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे व निर्बाध मतदान संपन्न हो सकें। उन्होंने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि वे अपनी टीमों को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गाईड करेंगे तथा अपनी टीमों का व्हाट्सएप ग्रुप बनायेंगे व सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी सभी मतदान टीमें समय से अपने बूथ पर पहुंच चुकी है व सभी टीमें अपने बूथ में ही रात्रि विश्राम कर रही हैं। मतदान दिवस पर सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित समय पर मॉक पोल करा लिया गया है तथा समय से प्रातः 07 बजे मतदान भी प्रारम्भ कर लिया गया है, की सूचना भी कन्ट्रोल रूम को देना भी सुनिश्चित करेगें।
नोडल पीडीएमएस शिप्रा जोशी ने बताया कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल में पीडीएमएस एप डाउनलोड किया जाएगा जिससे सभी पीठासीन अधिकारी, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक दो घंटे की मतदान सूचना कन्ट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से देना सुनिश्चित करेगें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिक सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के भीतर मोबाइल पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा तथा प्रत्याशियों के टेबल बूथ से 200 मीटर परिधि के बाहर लगाई जायेगी। उन्होंने सभी सैक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि वे मतदान बूथ को प्रस्थान से पूर्व उनके सभी  पीठासीन व मतदान अधिकारी मतदान सामग्री का सूची से मिलान अवश्य करेगें ताकि मतदान दिवस पर किसी सामग्री की कमी न हो।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण  नरेश दुर्गापाल, मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धांतिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण, विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में वीसी अभिषेक रुहेला, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी गौरव चटवाल, डॉ0 अमृता शर्मा, परियोजना निदेशक अजय सिंह, नोडल खानपान श्याम आर्य, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, नोडल इवीसी विवेक राय, सहायक नोडल सुभाष गुप्ता सहित सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान अधिकारी उपिस्थत।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप