वन क्षेत्र किशनपुर में मनाया गया वन महोत्सव

शक्तिफार्म। किशनपुर क्षेत्र के वन कर्मियों ने तूनी खाल दक्षिणी बीट में, वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान वन विभाग द्वारा मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को, पेड़ पौधों से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ तथा वनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किशनपुर वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चिनियाल के अगुवाई में, वन कर्मियों द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गोविंद नगर, बैकुंठपुर,रुदपुर, देव नगर आदि गांव के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण सम्मिलित हुए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चिनियाल ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को पेड़ पौधों से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ तथा वनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों से वर्षा ऋतु में, अधिक से अधिक मात्रा में औषधीय, फलदार, छायादार, चारापत्ति एवं शोभादार वृक्षों का रोपण करने की अपील की गई। इस मौके पर किशनपुर वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चिनियाल,बिरंची वाईन, संजय बाछाड़, सुबल विश्वास, परेश मंडल, खिम सिंह अधिकारी, गोकुल सिंह नेगी, राजेश खन्ना, गंगा मेहता, विजय कुमार, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, ललिता पाठक, जया मर्तोलिया, पूजा बोत्याल, अशोक सरदार, प्रकाश हालदार, शंभू बर्मन, निशी बर्मन, नितीश खान, किशन तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी