वन विभाग और पुलिस का लकड़ी की टाल पर छापा वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से 50 कुंतल लकड़ी बरामद की

Spread the love

वन विभाग और पुलिस का लकड़ी की टाल पर छापा वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से 50 कुंतल लकड़ी बरामद की

गदरपुर। वन विभाग और मिलकखानम पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार को मजरा शीला रोड पर स्थित एक अवैध रूप से चल रही लकड़ी की टाल पर छापेमारी की जहां से अवैध रूप से 50 कुंतल लकड़ी वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार मिलक खानम सलारपुर वन विभाग के रेंजर मुजाहिद हुसैन, डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी मिलक खानम पुलिस के साथ मजरा शीला में गदरपुरा को जाने वाली नहर के करीब अवैध रूप से चल रही टाल पर मंगलवार सुबह लगभग 10ः30 बजे छापेमारी करते हुए मौके से लगभग 50 कुंटल अवैध लकड़ी बरामद की। रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि गदरपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। अवैध रूप से टाल चला रहे आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस दौरान टीम में रेंजर मुजाहिद हुसैन, डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी, वन दरोगा सील कुमार, और कर्मचारी लाल सिंह व मिलक खानम पुलिस में उप निरीक्षक देवेंद्र राठी, उप निरीक्षक कमल सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल पुनीत सिंह आदि टीम शामिल रही।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी