अनियंत्रित होकर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर रूप से घायल घटना के दौरान कार में आग भी लग गई  

किच्छा। बाईपास हल्द्वानी रोड काली मंदिर तिराहे के पास एक क्रेटा कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान कार में आग भी लग गई ।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाल कर स्थानीय सी एच सी सेंटर भिजवाया तथा फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रेटा कार संख्या यूके 04 टी 9103 जिसमे खटीमा निवासी 28 वर्षीय धीरज पांडे पुत्र स्वर्गीय भुवन पांडे , 29 वर्षीय यश सामंत पुत्र दीवान सिंह सामंत सवार थे जो कि किच्छा से लालकुआं की ओर जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर वैरियर तोड़ते हुए पास ही चल रहे निर्माण कार्य के बीम से जा टकराई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग लग गई। आस पास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा बचाव कार्य में लग गए।सूचना पर उप निरीक्षक सतीश शर्मा को मौके पर पुलिस बल के साथ भेजा गया ।त्वरित गति से की गई कार्यवाही में दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि गाड़ी में लगे सुरक्षा बैलून की वजह से बचाव हो गया जो कि गाड़ी के टकराने के साथ ही खुल गए थे। कार के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नही चल पाया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद