वन विभाग ने आदमखोर बाघिन को किया पिंजरें में कैद अब तक बना चुकी है तीन लोगों को निवाला

Spread the love

रामनगर। नेशनल हाइवे 309 पर तीन लोगों को निवाला बनाने के मामले में छह महीने की मशक्कत के बाद बाघिन को पकडऩे में वन विभाग को सफलता मिल गई। पकड़ी गई बाघिन ही युवक पर हमला करने वाली बाघिन थी या नहीं। वन विभाग इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराएगा। बीते साल 17 जुलाई को नेशनल हाइवे पर मोहान क्षेत्र में मुरादाबाद का बाइक सवार एक युवक बाघ के हमले में मारा गया था। तब घटना को अंजाम देने के मामले में बाघिन की तस्वीर कैद हुई थी। उसके बाद 13 दिसंबर को पूर्व फौजी व 24 दिसंबर को एक युवक को हाइवे पर पनोद क्षेत्र में बाघ ने मार डाला था। तब भी कैमरे में एक बाघ व एक बाघिन की तस्वीर कैद हुई थी। दोनों घटनाओं में एक ही बाघिन के शामिल होने की बात पता चली।
डीएफओ कुंदन कुमार ने बाघिन को पकडने के लिए चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से अनुमति मांगी थी। 25 दिसंबर से रामनगर वन प्रभाग की टीम कार्बेट टाइगर रिजर्व के सहयोग से पनोद क्षेत्र में दो पिंजड़े लगाकर बाघिन को पकडऩे में रात दिन एक किए हुए थी। डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में कोसी रेंज की टीम शेखर तिवारी के नेतृत्व में रोज पनोद में बाघ व बाघिन के मूवमेंट में नजर रख रही थी। बुधवार को फारेस्ट गार्ड भुबन सती रोज की तरह पिंजड़े चेक करने गए तो बाघिन पिंजड़े में फंसी मिली।
सूचना पर डीएफओ कुंदन कुमार, रेंजर शेखर तिवारी, कार्बेट के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा, हिमांशु पांगती मौके पर पहुंचे। बाघिन को चेकअप के लिए पिंजड़े में ही टै्रंकुलाइज किया गया। वन्य जीव विशेषज्ञ एजी अंसारी व डा. हरेंद्र बर्गली की मौजूदगी में चेकअप में बाघिन के दांत घिसे हुए मिले साथ ही चलने में भी उसे दिक्कत थी। बाघिन को ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाकर छोड़ दिया गया।
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि पकड़ी गई बाघिन पूर्व में भी युवक पर हमले के दौरान कैमरे में देखी गई थी। इसी बाघिन के ही हमले में शामिल होने की पूरी संभावना है। पुष्टि के लिए बाघिन का डीएनए जांच कराई जा रही है। बाघिन से सेंपल ले लिए हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी