वाहनो के फर्जी बिमा बनाने वाला एजेन्ट गिरफ्तार

जसपुर। 27 सितम्बर 2019 को आदित्य कुमार ने मोटरसाईकिल यूके 18 ई 3772 का इंश्यूरेंस कारने के लिए अंकित शर्मा से सम्पर्क किया था। अंकित शर्मा ने यूलिटेड इडिंया  इंश्यूरेश कम्पनी एलटीडी इंश्यूरेंश की कापी आदित्य कुमार को पालिसी नम्बर 2503823119पी253692856, पालिसी तारिख 28 सितम्बर .2019 से 27 सितम्बर .2020 तक बनाकर दी थी। बदले में आदित्य कुमार द्वारा 1006/- रुपये अंकित शर्मा को कैश दिये गये थे । 26 जून 2022 को आदित्य कुमार की मोटरसाईकिल से पशुपति फैक्ट्री की तरफ जसपुर में एक बच्चे विपिन कुमार का एकसीडेंट हो जाने के कारण उस बच्चे की मृत्यू हो गयी थी। जिस प्रकरण को लेकर के कोतवाली जसपुर में मु. एफ.आई.आर. न.- 217.2020 धारा 379.304 आईपीसी आदित्य कुमार के खिलाफ पंजीकृत किया गया था । जिसके बाद आदित्य कुमार द्वारा उक्त पालिसी को अन्य कागजात के साथ में मुकदमे में जमा कर दिया गया था परन्तु जब मा0न्या0 जसपुर के समक्ष बिमा कम्पनी को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया तो आदित्य कुमार का बिमा फर्जी पाया गया। जिसके बाद मा0न्या0 के आदेश पर आदित्य कुमार के जिजा भुवन भाष्कर गहलोत की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मु0 एफ0आई0आर0 न0- 409/2022 धारा 420 भा0द0वि0 बनाम अंकित शर्मा पंजीकृत किया गया था । अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में विवेचना उ.नि. जावेद मलिक के सुपुर्द की गयी थी। जिनके द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन करते हुए पाया की दीपक कुमार वर्मा ने अपनी कार होण्डा आई10 , यूके 18 ए 0670 का बिमा कराने के लिए दिनांक 30.मार्च .2022 को अंकित शर्मा से सम्पर्क किया ओर 5850/- रुपये मुझ अंकित शर्मा को अकाउंट में ट्रांसफर किये गये थे । अंकित शर्मा द्वारा दीपक कुमार वर्मा को  यूनाईटेड इडिंया इन्शोरेंस कम्पनी लिमिटेड का बीमा पोलाईसी नम्बर 2503823122पी100682944 फर्जी तरीके से तैयार करके दिया गया था ओर कार की बजाय मोटरसाईकिल दिखाकर आनलाईन इंश्यूरेंस पालिसी फर्जी जानकारी के साथ तैयार की गयी थी। इसी प्रकार से अटल बिहारी ने पत्नी कुसुम की  मोटरसाईकिल यूके 18 डी 2024 का इंश्युरेंश कराने के लिए 1000/- रुपये पेटीएम से अंकित शर्मा को दिये थे । परन्तु अंकित शर्मा द्वारा  यूनाईटेड इडिंया इन्शोरेन्स लिमिटेड कम्पनी एलटीडी का बीमा पोलिसी नम्बर  2503823121पी100254393  फर्जी तरीके से तैयार करके अटल बिहारी को दिया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 406/467/468/471 भा0द0वि0 की बढोतरी करते हुए अभियुक्त अंकित शर्मा को कल दिनांक 26 फरवरी .2023 को अभियुक्त के घर पंजाबी कलोनी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लैपटाप बैग, एक लेपटाप व फोन बरामद किया गाय था । अभियुक्त अंकित शर्मा को मा.न्या. पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली