विकास एवं पलायन रोकथाम को लेकर उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग ने ली  बैठक 

Spread the love

रूद्रपुर।  उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग डॉ.एसएस नेगी ने जनपद के चहुॅमुखी विकास एवं पलायन रोकथाम से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में ली।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के चहुॅमुखी विकास हेतु कलस्टर आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में बाजार मांग के आधार पर जनपद के किसानों को पुष्प उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाये तथा बाजार की मांग व आश्यकताओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छी किस्म के बीजों का वितरण समय से किया जाये और बीज की गुणवत्ता के साथ समझौता न हो ताकि फसल उत्पादन अच्छा हो। उन्होंने कहा कि टिसू कल्चर लेब स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में कार्य किये जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं के लाभ पात्र व्यक्तियों तक आसानी से पहुॅचता है। उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी योजना युवाओं के लिए अत्यन्त लाभकारी है। उन्होंने बीएलबीसी की बैठकों में उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिये।
उन्होंने रीप द्वारा पायलट प्रोजेक्ट बेस पर किये जा रहे कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फील्ड कर्मियों को स्पष्ट पता होना चाहिए कि किस प्रकार और कौनसे कार्य करने हैं तथा ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जायें।  बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन आदि विभागों द्वारा महत्पूर्ण सुझाव देने के साथ ही विभिन्न चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त ग्राम्य विकास डॉ.जीएस खाती, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी