विदेश भेजने का सपना दिखा एक और व्यक्ति को साथ लूटा

विदेश भेजने का सपना दिखा एक और व्यक्ति को लूटा
बेटा-बहू को इंग्लैंड भेजने की चाहत में गंवाए 14 लाख
रुद्रपुर। एक व्यत्तिफ़ के तीन लोगों पर उसके बेटे और बहू को शिक्षा के नाम पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर 14 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिन लोगों को उसने यह रकम दी वह अपने वादे से मुकर गए और अब उसकी रकम भी वापस नहीं कर रहे हैं। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के  खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उसकी दी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।
बिलासपुर रामपुर निवासी पलविन्द्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बराड़ ओवरसीज के मालिक  खुशवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेरिया रोड शिवपुरी उर्फ छोटुपुरा बाजपुर और किरणदीप कौर पत्नी खुशवंत  सिंह व किरणदीप कौर के पिता मनमोहन सिंह प्रार्थी ने उसके पुत्र व पुत्रवधु को इंग्लैंड में शिक्षा लेने के लिए भेजने के नाम पर 14,20,000 लिए। उससे बहू संदीप कौर और होशियार सिंह का पासपोर्ट और बैंक  खाते की चेक बुक एटीएम तथा  खाता नंबर अपने ऑफिस में बुलाकर जमा करवा लिया। उसने 2022 में इन लोगों को 14,20,000 दिए। 22 सितंबर 2022 को इन्होंने उसके पुत्र और पुत्रवधु को इंग्लैंड भेजने का वादा किया था लेकिन अब तक उनको विदेश नहीं भेजा। अपनी दी गई रकम मांगने पर यह लोग उसे टहला रहे हैं और अब रकम वापस करने से साफ इंकार कर रहे हैं। उसने पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ  कानूनी कार्यवाही करते हुए उसकी दी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के  खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद