विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 22 लाख की ठगी

Spread the love

रुद्रपुर। कनाडा के लिए स्टडी वीजा बनाने के नाम पर दो लोगों ने एक व्यक्ति से 22 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं छात्र की ओरिजनल फाइल में फर्जी पेपर लगाकर उसे कनाडा भी भेज दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी।

कोतवाली किच्छा के गांव छिनकी निवासी  कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा  कि उसने भाई गुरजीत सिंह का कनाडा स्टडी वीजा लगवाने के लिये जसपाल सिंह पुत्र सुखविंदर निवासी सिसैया सितारगंज व जितेन्द्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भोलापुर बिलासपुर जिला रामपुर साझेदार फर्म क्रॉस वाये रुद्रपुर ने बाईस लाख रुपए नकद व खाते में उससे लिया। फाईल ओरिजनल थी,परन्तु इन लोगो फर्जी पेपर लगाकर भाई को कनाडा भेज दिया व फर्जी जीआईसी स्कूल व कॉलेज फीस की फर्जी स्लीप दिखाकर रुपये वसूल लिया। कुलदीप का आरोप है कि कनाडा कॉलेज में उसके भाई का एडमिशन नहीं हुआ। दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिया। जसपाल सिंह व जितेंद्र सिंह से पूछने पर उन्होंने धमकी दी कि रुपए वापस नहीं करेगे। जो कुछ करना है कर लो और यह भी धमकी दी कि यदि रिपोर्ट दर्ज कराई तो उल्टा किसी न किसी झूठे केस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे। पीड़ित ने एसएसपी ने कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी