विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रपट दर्ज

रूद्रपुर । नौकर के लिए विदेश भेजने के नाम एक व्यक्ति से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज रपट में पवन कुमार पुत्र परसराम निवासी मोहल्ला भदईपुरा रुद्रपुर हाल निवासी आजाद नगर किच्छा ने अकुर गंगवार पुत्र सिया राम निवासी खेड़ा रूद्रपुर संचालक शिव सर्व पब्लिक स्कूल दूधिया नगर रुद्रपुर, चाँद खॉ पुत्र अज्ञात निवासी एलायंस कॉलोनी रुद्रपुर, राम सैनी पुत्र अज्ञात निवासी दक्ष कॉलोनी रूद्रपुर, विनोद कपूर तथा करीम खान कर्मचारी शिव सर्च पब्लिक स्कूल दूधिया नगर रूद्रपुर के विरूद्ध आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2021 में अंकुर गंगवार से सम्पर्क हुआ उसने बताया कि उसकी कम्पनी योग्य बच्चों को नौकरी हेतु विदेश भेजती है। बहुत बच्चों को विदेश भेज चुकी है। सभी बहुत अच्छा पैकेज ले रहें है। जिस पर उसने अपने पुत्र नरेंद्र की योग्यता से अवगत कराया तो उसने आश्वस्त किया कि वह उसे विदेश में बहुत अच्छे पैकेज की नौकरी दिला सकता है । उसने अपनी कम्पनी में कार्यरत चाँद खों, राम सैनी, विनोद कपूर, करीम खान से मिलवाया । सभी ने कहा वह अपने बच्चों को बहुत अच्छे पैकेज पर विदेश भेज चुके है। उनकी बातो पर विश्वास करके प्रार्थी ने अपने पुत्र नरेन्द्र व पुत्रवधू आँचल को अमेरिका भेजने की सहमति दे दी ।अंकुर गंगवार व चाँद खाँ ने पुत्र नरेन्द्र का पासपोर्ट ले लिया और जमानत के रूप में कई चेक प्राप्त कर लिया । दो लोगों का अमेरिका देश जाने का खर्च अधिक होने के कारण उसने ढाढा फार्म स्थित अपनी कृषि भूमि बेच दी। पवन का आरोप है उक्त लोगों को उसने 24 अप्रैल 21 को 25 लाख रुपये दिये । इसके बाद 30 अप्रैल 2021 को दो चेक 6 लाख एवं 16,20,000 रुपये के दिये । 15 मई 2021 को चेक से 1 लाख, 25 मई 2021 को 15 लाख एवं 28 मई 2021 को 1 लाख रुपये का भुगतान किया। इसी बीच अंकुर गंगवार ने बताया कि राम सैनी दिल्ली एम्बेसी में है और वहां पर देने के लिए अकुर गंगवार ने 15 मई 2021 को चेक से 3 लाख रुपये लिये । अंकुर गंगवार ने कहा कि पुत्रवधू के मायके से सत्यापन कराना है के नाम पर 19 मई 2021 को चेक से 2 लाख लिये । 7 जून 2021 को पुत्र नरेन्द्र ने चाँद खाँ को फीस जमा करने के लिए 44,200 रुपये उसके खाते दिये । 11 जून 21 को चेक से 6 लाख का भुगतान करीम खान को किया। 26 अगस्त 2021 1,14,600 रुपये का भुगतान किया। जब उनसे पूछा कि अमेरिका कब तक भिजवाओगें तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और धनराशि की मांग करते रहे।जब उनसे दी गई रकम व पासपोर्ट आदि वापस मोगे तो वह मारपीट को उतारू हो गए और जबरन रुपये मांगने, रंगदारी वसूलने व बलात्कार जैसे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। । पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी