विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी

Spread the love

नानकमत्ता। स्वतंत्रता संग्राम सेना दर्शन सिंह के पोते और नाती को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह के अनुसार छः माह पहले उनके पोते रविन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी डोहरा सिसईखेडा व लखविन्दर सिंह, जसपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह स्थित निवासी रसोइयापुर, सितारगंज के रिश्तेदार दलजीत सिंह निवासी ग्राम बरहैनी, बाजपुर के घर गया था। वहां विक्रमजीत सिंह ने उनके पोते को पोलैण्ड भेजने का भरोसा दिया।

बताया कि छह लाख का खर्च होगा। विक्रमजीत सिंह निवासी बवक्ता मिलक, रामपुर ने पोते रविन्द्र सिंह, नाती लखविन्दर सिंह को पोलैण्ड भेजने के लिए पैसे की डिमांड की। 1.50 लाख रुपये दिये। फिर जसपाल सिंह ने अपने खाते से दो लाख रुपये दिये। विक्रमजीत की साथी रिचा पाण्डे के खाते में कई बार रुपये भेजे। दर्शन सिंह के अनुसार तीन सितम्बर 2022 को विक्रमजीत सिंह अपने साथ रविन्द्र सिंह, लखविंदर सिंह को पोलैण्ड ले जाने के लिए दिल्ली से हवाई जहाज में सवार हुए और पहले दुबई ले गये। विक्रमजीत ने कहा कि चार-पांच दिन बाद पोलैंण्ड ले जायेंगे। बाद में वह दोनों को लेकर दिल्ली लौट आया। एक माह बाद पोलैंड जाने की बात बताकर मुम्बई ले गया। मुम्बई से दोनों को बाकु अजरबैजान ले गया। 20 दिन तक वहीं झासा देता रहा। यहां टिकट कराने के नाम पर दोनों से दो-दो लाख रुपये लिये। वह लखविंदर को मुम्बई वापस ले आया। रविन्द्र बाकु में ही फसा रहा। बाद में टिकट कराकर रविन्द्र दिल्ली लौटा। दर्शन सिंह के अनुसार दो दुकाने गिरवी रखी व सिसईखेड़ा की एक दुकान बेचकर रुपयों का इंतजाम किया था। दर्शन सिंह ने विक्रमजीत पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी