शॉर्ट सर्किट से गल्ला मंडी की तीन दुकानों में लगी आग, बड़ा नुकसान  

रुद्रपुर। मंगलवार रात गल्ला मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन दुकानो में बड़ा नुकसान हुआ। दुकान स्वामियों के अनुसार दुकानों के सामने लगे विद्युत पोल से हुई स्पार्किंग के बाद तार के सहारे आग की लपटें मुराद अली के हेयर सैलून में पहुंच गईं। सैलून खाक होने के साथ ही आग ने गांधी कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार राजपूत के बालाजी टिंबर नाम से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में सागौन की लकड़ी के साथ ही मशीनें लगी हुई थीं जो पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गईं। इसके साथ ही इरशाद की फर्नीचर की दुकान में खड़ी बाइक भी जल गई। दुकान स्वामियों को आग की खबर मिली तो वह फौरन दुकानों पर पहुंचे। तब तक आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। खबर लगने पर आज सुबह विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को भरोसा दिलाया, कि उनकी क्षतिपूर्ति की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद