विधायक अरोरा ने  कृष्णा कालोनी में सीसी रोड का किया लोकार्पण 

रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा निकले क्षेत्र भ्रमण पर जहां उन्होंने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी  का स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ  पैदल भ्रमण किया और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व उनके निवारण हेतु आश्वस्त किया , वही इस दौरान विधायक निधि से निर्मित देव टेलीकॉम से सुदीप डे के घर तक सीसी रोड का लोकार्पण किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा क्षेत्र में लगातार कार्य गतिमान है रुद्रपुर के चहुमुखी विकास के लिए लगातार  प्रयास किये जा रहे हैं वही हाल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई विधानसभा की समीक्षा बैठक भी काफी अच्छी रही जिसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर नजर आएंगे, प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार जनहित में कार्य करते हुए उत्तराखंड को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। वही विधायक शिव अरोरा ने भ्रमण के दौरान गांधी कालोनी क्षेत्र का दौरा भी किया जहां विधायक निधि से चल रहे दक्षिणेश्वर हनुमान के पास सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा विकास कार्य में कोई कमी नही आने दी जाएगी और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जायेगा, क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता हैं जिसके लिये विधायक शिव अरोरा सदैव तत्पर है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मदन दिवाकर, मनोज मदान , ललित विष्ट, धर्मेंद्र राठौर , प्रदीप राठौर, मुकेश रस्तोगी , विद्या सागर, तारक सरकार, विजय डे, कैलाश राठौर, माही सकलानी, शंकर विश्वास, के.पी. राठौर, डी.के. गंगवार, राजा भारद्वाज, राकेश लोधी, नितिन गुप्ता, विधान घरामी, बॉबी गुप्ता, सुनील यादव, विष्णु यादव, प्रीतम यादव, संजीव खरालिया, सोनू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति