विधायक ने लोहिया मार्किट व्यापारियों के पुनर्वास के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरक्षण तहसीलदार को तीन से चार दिन में शिवनगर मोड़ स्थित भू खण्ड का प्रस्ताव बनाने के दिये निर्देश जल्द जिलाधिकारी के माध्यम से शासन में भेजा जायेगा प्रस्ताव  

Spread the love

 

रुद्रपुर। विगत दिनों नेशनल हाईवे एनएच 87 पर बरसो बरस से अपनी आजीविका चला रहे लोहिया मार्किट व्यापारी जिनको G20 के दौरान हाइवे की जद में आने के कारण हटाया गया था, तब से उन 100 से अधिक दुकानदारों की आजीविका चलने व रोजी रोटी पर संकट आ गया था जो लगभग तीन पीढ़ी से यह अपनी दुकान चला रहे थे तो वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने उनके पुनर्वास की व्यवस्था के लिये पहले दिन से प्रयास किये जा रहे थे जिसमें कई दौर की बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई थी और रुद्रपुर में 6 स्थानों को चिन्हित किया गया था जिसमे से  कैम्प मोड़ के पास शिवनगर में भू खण्ड पर सभी व्यापारियों के साथ सहमति बनी जिसको लेकर आज विधायक शिव अरोरा ने उक्त भूमि का प्रशासन के अधिकारियों के साथ  जिसमें उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश व राजस्व की टीम व व्यापारियों के साथ स्थलीय निरक्षण  कर मौका मुआयना किया  , वही विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट कहा कि उक्त भूमि व्यापारियों के पुनर्वास हेतु उपयुक्त है और इस स्थान हेतु सभी की सहमति भी है जिसको देखते हुए तहसीलदार को कैम्प मोड़ स्थित भूमि पर व्यापारियों को बसाये जाने हेतु अगले तीन से चार दिनों में प्रस्ताव तैयार करने हेतु कहा जिसके बाद विकास प्राधिकरण उक्त भूमि का डिजाइन बनायेगा जिसमे 200 से अधिक दुकानों को बनाने की योजना है जिसमे 100 से अधिक व्यापारी पुनर्वास वाले हैं और बाकी पर विकास प्राधिकरण ऑक्शन के माध्यम से दुकान एलॉट करेगा साथ ही नीचे के हिस्से में  वाहन पार्किग की व्यवस्था रहेगी , चूंकि ट्रांजिस्ट कैम्प मोड़ के पास से जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है यह मार्ग चौड़ा होने के बाद यह जाम की समस्या खत्म हो जायेगी तो वही इन दुकानदार को भी इसका लाभ मिलेगा, विधायक शिव अरोरा ने कहा पुष्कर धामी की सरकार  सदैव व्यापारियों के साथ खड़ी है ओर  उनकी आजीविका की चिंता हेतु उक्त भूमि को  को चिन्हित किया है और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर जिला अधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जायेगा ओर हमको उम्मीद है  जल्द ही शासन से इस भूमि पर निर्माण हेतु आदेश होने के बाद इसके अस्तित्व में आने का रास्ता साफ होगा ।  विधायक शिव अरोरा ने कहा हटाये गये व्यापारियों के साथ वह पहले दिन से खड़े हैं और उनके पुनर्वास के लिये वह देहरादून तक स्वयं इस प्रस्ताव को पास कराने हेतु जो भी प्रयास होंगे वो करेगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,  आशु ग्रोवर, मनोज मदान, शिवकुमार गंगवार, परवेज खान , जिला महामंत्री अमित नारग, सोनू वर्मा, विनोद ठुकराल, संदीप चावला, पवन गाबा, व अन्य लोग मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप