विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किच्छा  क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत  

Spread the love

किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए किया आग्रह,सी एम ने दिया आश्वासन।
क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून से दूरभाष पर बताया कि बुधवार को देहरादून में  मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधानसभा किच्छा क्षेत्र में विकास कार्य किच्छा में विकास कार्य किच्छा बंडिया में हसली नदी में 150 मीटर डबल लेन पुल निर्माण तथा गोला नदी में पुरानी गल्ला मंडी में 300 मीटर डबल लेन पुल  जिसका सर्वे करा लिया गया है जल्द जल्द से जल्द निर्माण कराने ,पंतनगर विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया तथा उसके पुनः उद्धार कराए जाने की  मांग रखीं। इसके अलावा किच्छा विधानसभा में विद्युत आपूर्ति हेतु 200 विद्युत पोल लगाए जाने तथा विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक क्षेत्रों के विकास कार्य कराये जाने, किच्छा विधानसभा के जरूरतमंद लोगों को अति शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग के अलावा राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज किच्छा का नाम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के नाम  कराए जाने की घोषणा करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक तिलकराज बेहड़ को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उनके समक्ष रखी गई किच्छा विधानसभा की विकास योजनाओं  शीघ्र सुचारू कराने के लिए कार्यवाही शुरू की जाएगी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री  उन्हें आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा विकास कार्यों का चक्र थमने नहीं दिया गया। विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी