विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी से की पथसभा की शुरुआत विधायक बोले जनता मोदी के काम पर एक बार फिर लगाएंगी मोहर 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने दक्ष कॉलोनी कॉलोनी में प्रचार अभियान शुरू करते हुए शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष बूथ समिति वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवी व्यक्तियों के साथ संवाद किया। साथ ही विधायक शिव अरोड़ा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को कमल के फूल वाला बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के सिपाही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा यह पथ सभा के माध्यम से हम घर घर जाने वाले है और हम पूरी विधानसभा में गली-गली चौराहा बस्तियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक अजय भट्ट नरेंद्र मोदी के पक्ष में पक्ष में अभियान चला रहे है,  जिसकी शुरुआत आज दक्ष चौक से हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पिछले 10 वर्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश की तस्वीर बदलने वाला रहा, जिसमें किसान, गरीब युवा महिला के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई जिसका लाभ गरीब तबके को मिला है। विधायक अरोड़ा ने कहा आज देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है पुरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः जीतने जा रही है तो पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी प्रदेश हित में ऐसे आने को निर्णय लिए गए जिसके परिणाम हमें आने वाले समय में नजर आएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपाही नैनीताल लोकसभा से अजय भट्ट को जीतना है,इसके लिए हम घर-घर प्रचार अभियान चलाने वाले हैं। विधायक ने कहा हमको पूरा विश्वास है हम रुद्रपुर विधानसभा ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रहे हैं। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और आने वाली 19 तारीख तक दिन-रात प्रचार करना और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री और नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से अजय भट्ट को भारी मतों से विजय बनाना। इस दौरान विधानसभा सहसंयोजक सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सचिन छाबड़ा, जितेंद्र संधू, बिट्टू चौहान, नेत्रपाल मौर्य, स्वाति शर्मा, छाया शर्मा, आदेश भारद्वाज, रचित सिंह, ममता त्रिपाठी, विक्की राघव व अन्य लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद