विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन का धरना प्रदर्शन एवं तालाबंदी

Spread the love
खटीमा। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजीव सिंह राणा के नेतृत्व में आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने चार सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया तथा ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी भी की। साथ ही मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के विरोध मे, 15 वें वित्त की धनराशि अब तक प्राप्त न होने, कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि प्राप्त न होने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त न होने से आक्रोशित ग्राम प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान संगठन काफी लंबे समय से 12 सूत्रीय मांग पर अड़े हुए हैं जिसमें से अभी 4 सूत्री मांगों को लेकर संगठन ने आज ब्लॉक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
खटीमा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह राणा ने बताया कि बहुत लंबे समय से 12 सूत्रीय मांग चल रही है इसी में से चार बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है। इसी क्रम में आज ब्लॉक में तालाबंदी की गई है और 2 दिवसीय सांकेतिक धरना भी शुरू किया गया है। सहायक खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि ग्राम प्रधान संगठन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एक सौंपा गया है जिसमें मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का विरोध, 15 वें वित्त की धनराशि न प्राप्त होने, कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि तथा आपदा निधि से 10 हजार की धन राशि न जारी करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन उचित माध्यम से अग्रसारित कर दिया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी