विराट कवि सम्मेलन में जुटेंगे देश के जाने माने कवि

रूद्रपुर। विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 20 नवम्बर को जनता इंटर कालेज में किया जाएगा। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि काव्य पाठ करेंगे।  पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल ने बताया कि स्वतंत्रता के नायक अमर शहीदों शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, खुदी राम बोस, मदन लाल ढींगरा, रानी लक्ष्मी बाई, विनायक दामोदर वीर सावरकर, स- उधम सिंह कम्बोज, मंगल पाण्डेय, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, अशफाक उल्ला खां, वीर अब्दुल हमीद, राष्ट्र के महापुरुष महात्मा गांधी जी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, स्वामी विवेकानंद , स. वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आगामी 20 नवम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन शाम 5 बजे से जनता इंटर कॉलेज में होगा। कवि सम्मेलन में विख्यात कवि सुदीप भोला, विनीत चौहान, शंभू शिखर, नवीन पार्थ, मुमताज नसीम, अमन अक्षर, गौरव चौहान, दीपक पारिख,शशि श्रेया आदि को आमंत्रित किया गया है। कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।  पूर्व विधायक ठुकराल ने कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर कवियों का हौंसला बढ़ाने की अपील की है। इस दौरान आशीष छाबड़ा, बंटी कोली, गगन ग्रोवर उपस्थित रहे l

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी