विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे  मौत मृतका के मायके वालों ने सुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

काशीपुर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस मामले को हैंगिंग से जोड़कर देख रही है जबकि मृतका के मायके वाले इसे दहेज हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम हत्मना, तहसील बहेड़ी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी टहल सिंह ने वर्ष 2020 में अपनी 24 वर्षीया पुत्री पलविंदर कौर का विवाह ग्राम हल्दुआ साहू थाना कुंडा निवासी गुरमेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह के साथ धूमधाम से किया। विवाहिता का पति फौज में है। उसकी पोस्टिंग इन दिनों लेह लद्दाख में है। विवाहिता के एक सवा साल का पुत्र है। मृतका के परिजनों ने बताया कि दो एकड़ भूमि बेचकर शादी की गई थी। लेकिन विवाहिता का दांपत्य जीवन अधिक दिनों तक सुखी नहीं रह सका। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर देवर व सास आपस में एक राय होकर विवाहिता को फॉर्च्यूनर कार की खातिर बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। झगड़ा फसाद की स्थिति अत्यधिक बढ़ने पर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया लेकिन आरोप है कि ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। विवाहिता पर प्रताड़ना का क्रम लगातार बढ़ता जा रहा था। गत मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे विवाहिता ने मायके फोन कर भाई मनदीप सिंह तथा मां को बताया कि दहेज की खातिर उसके साथ ससुराल वाले हैं बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। इसी के कुछ देर बाद विवाहिता की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों को घटना की सूचना मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने साफ कहा कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका के मायके वाले घटना को स्पष्ट तरीके से हत्या करार दे रहे हैं। जबकि पुलिस फिलहाल उक्त मामले को हैंगिंग से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष कुंडा से जब इस बारे में फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर जो परिस्थितियां देखने को मिली उससे प्रतीत होता है कि चुन्नी से फांसी लगाया गया। मौत के कारणों का सही पता अंत्य परीक्षण के बाद ही चल सकेगा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस