वीडियो वायरल होने पर भड़के विद्युत विभाग के लाइनमैन

Spread the love

रुद्रपुर,  विगत दिनों भदईपुरा पावर हाउस में बीयर पार्टी की वीडियो वायरल प्रकरण से भड़के विद्युत लाइनमैनों ने डिवीजन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उनका आरोप था कि झूठी वीडियो बनाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुवार को बड़ी संख्या में बिजली विभाग के लाइनमैन व फीडर कर्मी रुद्रपुर डिवीजन कार्यालय भदईपुरा में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि विगत दिनों भदईपुरा पावर हाउस में सप्लाई लाइन में खराबी आई थी। जिसको लेकर आसपास की कॉलोनियों में आपूर्ति ठप हो गई थी। देर रात को अचानक कॉलोनी के कुछ लोग पावर हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने बीयर की खाली बोतल दिखाते हुए वीडियो बनाई और विद्युत कर्मियों पर बीयर पार्टी करने का आरोप मढ़ दिया, जबकि सत्यता यह है कि बीयर का इस्तेमाल विद्युत तारों पर जमने वाली कार्बन को हटाने के लिए किया जाता है। वीडियो वायरल होने से कर्मचारियों की छवि धूमिल हो गई और अधिकारी जांच की बात कहते हुए कार्रवाई जैसे बयान दे रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वीडियो बनाने व वायरल किए जाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर लाइनमैन नरेंद्र कुमार, शहाबुद्दीन, अफसर मियां, पप्पू पाल, विक्रम सिंह, भगत सिंह, महेंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, भीम किशोर, अल्ताफ अहमद, फिजाकत खान, संजय कुमार, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, भगत राम, बबली शर्मा, सरताज अहमद, विक्रम सिंह, इंद्रेश कुमार, धीरज बिष्ट, नरेंद्र बुधलाकोटी, किशन बिष्ट, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, जसपाल कुमार, सोनू सक्सेना, उस्मान खान आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी