व्यापारी के लाखों रुपये लेकर फरार हुए मुंशी को महिला साथी सहित पुलिस ने दबोचा आरोपियों के कब्जे से एक लाख अडतालीस हजार की नगदी बरामद 

नानकमत्ता। व्यापारी के गल्ले से लाखों की नगदी लेकर फरार मुंशी को पुलिस ‌ने एक महिला साथी ने साथ लाखों रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा ‌को थाना अध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने  एक‌‌ मामले का खुलासा करते हुए बताया की नानकमत्ता के वार्ड नम्बर 3 निवासी  जयप्रकाश अग्रवाल पुत्र रामविलास की राइस मिल के गल्ले में से किसानों के भुगतान के लिये रखे 11 लाख रुपये राइस मिल का कार्य देख रहे मुंशी पवन चौहान  द्वारा लेकर फरार हो जाने की रिपोर्ट धारा 406 के तहत दर्ज कराई गई थी।

मामले के खुलासे के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित की गयी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपराध में शामिल आरोपी पवन सिंह चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान,  निवासी ग्राम लोधी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर हाल किशनपुर, थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, व महिला बसन्ती उर्फ बासू नगन्याल पुत्री रूप सिंह, निवासी गलाती थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ को शिव शक्ति विहार फेज- 3 थाना मुखानी, जिला नैनीताल से मय माल के गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से एक लाख अडतालीस हजार की नगदी एक पीली धातु की चैन, एक पीली धातु की अंगूठी दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उनके द्वारा गबन की गयी । धनराशि में से  कुछ सामान खरीद लिया गया है तथा कुछ रुपये बैंक खातों में जमा किये गये है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ,उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज लक्ष्मण जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिपाही नवनीत कुमार, प्रवीण कुमार महिला बबीता शामिल है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान