शर्मनाक: हवस के अंधे पिता समेत दो अन्य ने किया नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म नाबालिग बालिका का गर्भधारण होने के बाद हुआ मामले का खुलासा

Spread the love

सितारगंज। ग्राम सभा   अरविंद नगर  में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ हवस के अंधे पिता ने ही, अपनी ही सगी 12 वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बनाया।यही नही नशेड़ी पिता के दो अन्य साथी ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका का गर्भधारण होने के बाद, मामले का खुलासा हुआ। बालिका के दादी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हवस के अंधो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार अरविंद नगर निवासी अभिजीत भक्त(40) की पत्नी दो वर्ष पहले उसे व बच्चों को छोड़कर चली गई है।पत्नी के जाने के बाद से नशेड़ी पिता अपनी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा और पिछले एक वर्ष से उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करना शुरू किया। आरोपी पिता अभिजीत भक्त के एक साथी, मनोज बागची उर्फ भेली (43) ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक अन्य साथी बादल दास (22) ने नाबालिग बच्ची के छेड़छाड़ की है । नाबालिग बालिका के गर्भ धारण कर लेने का पता चलने के बाद आरोपियों ने बच्ची का गर्भपात कराने की भी कोशिश की। नाबालिग बालिका के गर्भधारण करने के उपरांत परिजनों के सामने जब प्रकरण आया तो नाबालिग की दादी कंचन भक्त ने आरोपी पिता एवं उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगायी। जिस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

नाबालिग बालिका का हुआ भविष्य अंधकारमय
पीड़ित नाबालिग बालिका गर्भ से है, मां पहले ही उन्हें छोड़कर किसी अन्य के साथ जा चुकी हैं! अब पिता भी जेल जा चुका है! ऐसे में गर्भवती नाबालिग बालिका का भविष्य अंधकार में होना लाजमी है! कानूनी जानकारों की माने तो नाबालिग बालिका का गर्भपात भी अगर कराया जाए तो, उसके लिए अदालत से इजाजत लेना आवश्यक है! ऐसे में सवाल यह है कि नाबालिग बालिका के साथ अदालतों में पुरजोर तरीके से पैरवी करें तो करें कौन?

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप