शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा  रैन बसेरे तथा नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव का किया औचक निरीक्षण  

Spread the love

रुद्रपुर। शीतलहर से कोई जनहानि न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने गांधी पार्क के पास स्थित रैन बसेरे तथा नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने बस स्टेशन पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों को बताया कि शीतलहर में आश्रय स्थल/शेल्टर होम में आश्रय ले सकते हैं । उन्होंने बस स्टैंड के अंदर सीमेंट तथा लोहे की बेंचो के ठंडा होने तथा यात्रियों के लिए शीतलहर से बचाव हेतु उचित व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने 5 जनवरी तक बस स्टैंड के अंदर ही अलाव जलाने और बस स्टैंड के पास जल रहे अलाव को गेट के नजदीक शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि रुकने वाले यात्रियों के आधार कार्ड या पहचान पत्र जरुर चेक किए जाएं। उन्होंने सड़क किनारे चिन्हित स्थानों पर चल रहे अलाव का भी निरीक्षण किया। सभी चिन्हित 16 जगहों पर अलाव जलते हुए पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अलाव व्यवस्था की जिला स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जा रही है और प्रतिदिन अलाव जलने की फोटोग्राफ ली जा रही हैं।  जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, एसडीएम तथा नगर निगम व पालिकाओं की  टीम लगातार जरूरतमंदों को कंबल किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपद में चिन्हित सभी स्थानों पर अलाव जलाये जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि रैन बसेरे के जरिए जरूरतमंदों को आश्रय मिल रहा है और अब तक 39 व्यक्ति आश्रय ले चुके हैं।  इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी