शॉर्ट सर्किट की आग से फटा गैस सिलिंडर, महिला समेत पांच लोग झुलसे दमकल और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया

शॉर्ट सर्किट की आग से फटा गैस सिलिंडर, महिला समेत पांच लोग झुलसे
दमकल और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया

 झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
रुद्रपुर ।  ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में बंद घर में शॉट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलिंडर फट गया। इससे आग बुझाने का प्रयास कर रही महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा स्थित अरविंद नगर निवासी वीर पाल पत्नी अनिता और तीन पुत्र विकास, अनिल और जतिन के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह विकास मेडिकल स्टोर में काम करने चला गया हुआ था। जबकि उसके दो छोटे भाई स्कूल गए हुए थे। जिसके बाद वीरपाल और अनिता घर में ताला लगाकर अपने काम पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि 9 बजे के आसपास घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। घर से उठ रहे धुंआ के बाद आग की लपटें तेज हो गई। यह देख आसपास रहने वाले लोग एकत्र हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन इस बीच तेज धमाके के साथ घर में रखा एक सिलिंडर भी फट गया। जिससे आग बुझाने का प्रयास कर रहे पड़ोसी शांति शर्मा पत्नी रमेश चंद्रा, अरूण कुमार पुत्र महिपाल सिंह, गौतम विश्वास पुत्र गजेंद्र विश्वास, अजय कुमार पुत्र मोहन लाल और राहुल कुमार पुत्र महिपाल सिंह झुलस गए। इस पर लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, फायर स्टेशन आफिसर दया किशन, एसआई पूरन सिंह, चौकी के अन्य सिपाही भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश में बीजेपी नेता राधेश शर्मा] विधान राय वार्ड पार्षद लगे रहे ।  सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद