संदिग्ध हालातों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग पर संजय वन के अंदर एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। बाद में  युवक  की शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को संजय वन के  जंगल में मवेशी चराने गए खत्ता वासियों ने घने जंगल के अंदर एक पेड़ पर  युवक को दुपट्टे से लटका पाया। उन्होंने इसकी सूचना फारेस्ट गार्ड मनीष राणा को दी। मनीष ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद एसआई पीआर विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की शिनाख्त में अधेड़ की पहचान सुशील पाल (32) पुत्र तपन पाल निवासी आदर्श बंगाली कालोनी रूद्रपुर के रूप में हुई। एसएचओ पंतनगर आरएस डांगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि  युवक  की मौत लगभग एक सप्ताह पूर्व हो चुकी थी। बताया कि युवक के परिजनों के  मुताबिक तपन पाँच अप्रैल से लापता था, रुद्रपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी