संपर्क क्रांति की चपेट में आकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

रुद्रपुर। संपर्क क्रांति की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी 20 साल का शंकर रविवार रात सिंह कॉलोनी स्थित थापर मिल रेलवे क्रासिंग से होकर कहीं जा रहा था। इसी बीच वह दिल्ली से लालकुआं की ओर आ रही संपर्क क्रांति ट्रैन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा कि ट्रेन से किसी के टकराने का एहसास ट्रैन चालक को भी हो गया था। जिसकी सूचना उसने गेट कीपर को सिग्नल देकर दी थी। जिसके बाद ही काठगोदाम से देहरादून जाने वाली ट्रैन को घटना स्थल से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान ट्रैन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। उधर मौक़े पर मौजूद कुछ युवकों का कहना था कि युवक की गर्लफ्रेंड की रविवार सुबह ही मृत्यु हो गयी थी। जिससे मृतक युवक आहत था। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद