सड़क दुर्घटना में जसपुर के दो युवकों की मौत

जसपुर । सड़क दुर्घटना में जसपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मिली जानकारी के अनुसार जसपुर से दो युवक अपने साथियों के साथ कलियर शरीफ दरगाह करने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों कलियर से दरगाह कर स्टेशन के लिए टेंपो में बैठकर लौट रहे थे।  तभी पीछे से तेज गति से आ रही है गाड़ी में टेंपो को टक्कर मार दी जिसमें जसपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ईदगाह रोड निवासी गौसे आजम (20) वर्ष व धर्म कांटा निवासी आरिफ उर्फ सोनू पुत्र शरीफ अहमद (26) वर्ष है।  घटना से दोनों मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक आरिफ उर्फ़ सोनू शादीशुदा था जबकि गौसे आज़म कुंवारा बताया जा रहा है। रुड़की पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पीएम को भेज दिया।
15 दिन पहले ही सऊदी से लौटा था गौसे आजम


जसपुर।
 नगर के ईद का रोड निवासी बीस वर्षीय गौसे आजम पुत्र शमशाद हुसैन पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि गोसे आजम सऊदी  से 15 दिन पूर्व ही अपने वतन लौटा था। गत   दिवस कलियर शरीफ दरगाह करने गया था। जहां सड़क दुर्घटना में मौत के हाथों शिकार हो गया। गौसे आजम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दो युवकों की मौत से नगर क्षेत्र में भी शौक की लहर है

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा