सड़क हादसा प्रकरण में सूबेदार की पत्नी की मौत प्रकरण में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। पंजाब में तैनात सूबेदार की पत्नी गीता मेहरा सड़क हादसा मौत प्रकरण में पुलिस ने स्कूटी चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और ओवरलोड ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जनपथ रुद्राक्ष कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर तिवारी ने तहरीर देकर बताया कि 7 दिसंबर की रात 11 बजे वह अपनी स्कूटी संख्या-01 डी-2722 से शादी समारोह से वापस लौट रहा था और उस वक्त स्कूटी पर पड़ोस में रहने वाले पंजाब में तैनात सूबेदार मदन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी गीता मेहरा भी सवार थी। इंदिरा चौक से होते हुए जब वे नगर निगम के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ओवरलोड ट्रक संख्या यूपी-21 ए एन-7115 के चालक ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर सवार गीता मेहरा ट्रक के नीचे आ गयी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक छिटककर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार