सतपाल महाराज ने किया 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Spread the love

हल्द्वानी। लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लद्यु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री  सतपाल महाराज ने 24 करोड़ 59 लाख 19 हजार की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा। मंत्री  महाराज ने 16 करोड़ 69 लाख 17 हजार की धनराशि से पर्यटन, लोनिवि, सिंचाई,पंचायती राज एवं लघु सिंचाई की 10 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसके अन्तर्गत 237.81 लाख की लागत से रामगढ़ के अन्तर्गत खुटानी-भवाली -धानाचूली- ओखलकांडा-खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग से मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपूवा लोधिया तक मोटर मार्ग का लोकार्पण, 283.93 लाख की लागत से छीड़ाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मार्ग निर्माण, 750 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह सूखाताल, तल्लीताल, नौकुचियाताल एवं मुक्तेश्वर का उच्चीकरण, 81.88 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह काठगोदाम का नवीनीकरण, 165.75 लाख की लागत से विकास खण्ड बेतालघाट के ग्राम तोराड में लिफ्ट सिचाई योजना,12 लाख की लागत से ब्लाक रामनगर में हिम्मतपुर पंचायत भवन का निर्माण,12 लाख की लागत से रामनगर में गांधीनगर पंचायत भवन का निर्माण, 20 लाख की लागत से हल्द्वानी के पंचायत भवन का निर्माण, लघु सिचाई विभाग की 50.75 लाख की लागत से 6 सोलर लिफ्ट तथा 74.38 लाख की लागत से 23 रिचार्ज साफ्टों के निर्माण योजनाओं का लोकार्पण किया।   इसके साथ ही मंत्री  महाराज ने 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि से 6 योजनाओं का शिलान्यास किया।
जिसमें 68.02 लाख की धनराशि से हॉलीडे कैम्प ढिकुली का उच्चीकरण,62.42 लाख की लागत से भटेलिया में पेट्रोल पम्प का निर्माण, 55.12 लाख की लागत से गरमपानी में पेट्रोल पम्प निर्माण, 177.99 लाख की लागत से रीखाकोट के तोक स्याली गौलानदी में 45 मी स्पान पैदल झूला पुल निर्माण, थपलिया मेहरागांव क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा 263.07 लाख की लागत से रामनगर कोसी बैराज के अपस्ट्रीम में दांए पार्श्व की कोसी नदी का बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया।  कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, नीतिन राणा, हरीश आर्य, भावना साह,कार्तिक हर्बोला, मोहन पाठक के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट आदि मोजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी