सनकी युवक ने विवाद के बाद पत्नी और तीन बेटियों को तलवार से काटा

Spread the love

सनकी युवक ने विवाद के बाद पत्नी और तीन बेटियों को तलवार से काटा
एक बेटी की मौत, दो बेटियां और पत्नी गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने सनकी युवक को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ । यहां के भिलाई से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सनकी युवक ने अपने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने सनकी युवक अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की रात 3:30 बजे आरोपी का पत्नी और बेटियों से विवाद काफी बढ़ा गया। इस पर आरोपी ने घर में रखी तलवार और लाठी से पत्नी और बेटियों पर हमला बोल दिया।  पूरा मामला खुर्सीपार थाना इलाके की लेबर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमर देव राय ने शुक्रवार देर रात घर में विवाद के बाद हंगामा किया। उसने अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में बेटी ज्योति राय (18) की मौत हो गई। वहीं वंदना व प्रीति और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक कारण के चलते शुक्रवार देर रात घर में विवाद किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी