समाजसेवी परमजीत सिंह ग्रोवर का हार्ट अटैक से निधन

Spread the love

रुद्रपुर। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी सरदार परमजीत सिंह ग्रोवर का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। तमाम राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और श्रद्धांजलि दी। मुख्य बाजार स्थित दशमेश इंपोरियम के स्वामी वरिष्ठ समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह को आज सुबह अचानक हृदय आघात होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन का समाचार सुनकर ओमेक्स कालोनी स्थित उनके निवास पर राजनैतिक सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लग गया।  दिवंगत परमजीत सिंह का पुत्र कनाडा में कार्यरत है। बता दें सरदार परमजीत सिंह मधुर स्वभाव के थे और सामामाजिक और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके सहज और सरल स्वभाव का हर कोई कायल था। परमजीत सिंह डीपीएस स्कूल के स्वामी सरदार सुरजीत सिंह ग्रोवर, हरि सिंह ग्रोवर, और सरदार हरजीत सिंह ग्रोवर के भाई थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी