सरसों खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड बीएलईएल फैक्ट्री के पास सरसों के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह किच्छा बाई पास रोड बीएचइएल के पास एफएसएल को जाने वाले मार्ग एक राहगीर जा रहा था। वह शौच के लिए पास में ही सरसों के खेत में पहुंचा तो उसे एक लाश दिखाई दी। उसने आसपास के लोग को सूचना दी। इस पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चैकी प्रभारी अर्जुन गिरी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक करीब 30 से 35 साल के आसपास का है। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है और जानवर ने उसके पेट से सिर तक बुरी तरह नोंच रखा है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के थाना और चैकी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप