रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति शैल परिषद के तत्वावधान में होली महोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रम में विभिन्न रागों पर आधारित कुमाऊं की प्रसिद्ध बैठकी होली का आयोजन शैल भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शैल परिषद के संरक्षक नवीन चन्द्र पाण्डे ,भारत लाल साह , अध्यक्ष गोपाल पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडेय वरिष्ठ होलियार प्रभात साह व होलयार नरेन्द्र पन्त,संजय जोशी ने संयुक्त रूप से श्री राधा कृष्ण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । तत्पश्चात हुक्का क्लब अल्मोड़ा के वरिष्ठ होलियार प्रभात साह ने राग यमन कल्याण में मलत-मलत भये लाल नयना….कन्हैया मत मारो नयना गुलाल, गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसके पश्चात हल्द्वानी से आए संजय जोशी ने राग ष्काफीष्में गावो सुहागिन होरी… बरस की शुभ ऋतु अलबेली, गाकर मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद नरेंद्र पंत ने राग ‘जंगला काफी’ में सांची कहो मोसे बतिया बलम…तैने कहां बिताई सारी रतिया बलम, राग ‘खम्माज’ में बसंत बिष्ट ने आज राधे रानी चली ब्रिज नगरी.. राज मंडल में धूम मची है आज, राग रसिया में दिवाकर पांडे ने रंग डालूंगी मैं नंद जी के लालन पर…..सावरा रंग लाल कर डारिहो, मलत गुलाल दोऊ गालन में, इसके पश्चात रात के अलग-अलग शहरों में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध होली यारों ने विभिन्न रागों -राग काफी ,जंगला काफी, खम्माज,माड, सहाना, विहाग ,राज देश, जै-जैवन्ती बागेश्री, परज आदि रागों पर आधारित होली गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। होली गायकी का यह क्रम अनवरत पूरी रात चलते हुए प्रातः 4 बजे राग भैरवी से बैठकी होली का समापन हुआ।घ्घ्तबले और हारमोनियम पर क्रमश प्रभात शाह,धरणीधर पांडे, चंद्रेश पन्त ,दिवाकर पांडेय, चित्रेश त्रिपाठी, बसंत बिष्ट, संदीप गोरखा आदि की संगत दी और उनकी थिरकती उंगलियों ने दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया । इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. एलएम उप्रेती , शैल सांस्कृतिक समिति ;शैल परिषद के संरक्षक भारत लाल शाह ,अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पांडे ,कोषाध्यक्ष डीके दनाई, त्रिलोचन पनेरू, उत्तम सिंह रावत, के एन जोशी, धीरज गोस्वामी, देव मथेला, लक्ष्मी दत्त जोशी , दुर्गा शाह,गीता भट्ट, सुधा पटवाल,विनीता पांडे, सुनीता पांडे, सरिता उपाध्याय,किरन बोरा,चंदा बम, आशा लोहनी, गीता भट्ट,नीलम कांडपाल,गीता बिष्ट आदि थे। जबकि होलियारों में धर्नीधर पांडे; हुक्का क्लब अल्मोड़ाद्ध ,संजय जोशी हल्द्वानी, प्रभात शाह अल्मोड़ा, कमल जोशी हल्द्वानी ,चंद्रेश पंत,नरेंद्र पंत, सतीश ध्यानी, मोहन सिंह बिष्ट,राजेंद्र बोरा, दिनेश बम, मोहन उपाध्याय, हरीश मिश्रा,दिनेश भट्ट,कीर्ति निधि शर्मा, हरीश दनाई ,मनोज शर्मा,डी एस मेहरा ,महेश कांडपाल, जगदीश बिष्ट, राजेंद्र बलौदी, संजीव बुधौली ,धीरज पांडेय ,गगन काण्डपाल,नरेंद्र रावत,अतुल पांडे, त्रिभुवन जोशी, अवतार सिंह सतीश लोहनी,भास्कर जोशी, ललित दुम्का, संदीप गोरखा, ललित मास्साब, के सी त्रिपाठी ,गणेश पंत, कैलाश जोशी चंद्रेश पंत, हेमंत त्रिवेदी, नरेश चम्याल, चंदू जोशी ,राजेंद्र कोठारी, संदीप गोरखा, मोरन्ग महाराज, मोहित उपाध्यक्ष बसंत बिष्ट आदि थे। संचालन परिषद महामंत्री एडवोकेट दिवाकर पांडे ने किया।
