नानकमत्ता। जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में पर्यावरण मित्र विजय पाल की पत्नी सीमा देवी बकरियों को घास खिला रही थी इसी दौरान जहरीले सांप ने हाथ पर डंस लिया। आनन फानन में महिला को झाड़ फूंक के लिए ले गए। महिला को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। मृतक की सूचना मिलते ही घर में परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो के बुरा हाल। मृतक महिला अपने पीछे तीन लड़कियां तीन लड़कों को रोता बिलखता छोड़ गई। मृतक महिला अपने पति के साथ शहर में साफ सफाई करती थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




