सात करोड़ की बैंक ओडी के नाम पर 37 लाख की ठगी

हल्द्वानी। सात करोड़ की बैंक ओडी लिमिट के नाम पर एक महिला 37 लाख रुपये गवां बैठी। महिला को जाल में फंसाने के लिए जालसाज ने उसके सामने बैंक का जोनल मैनेजर तक खड़ा कर दिया। जालसाज महिला से 55 लाख रुपये ऐंठना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही उसका भांडा फूट गया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि वह लोन लेना चाहती थी और इसका जिक्र उन्होंने वर्ष 2021 में एक मित्र से किया। मित्र ने फोन पर रामकिशन नाम के व्यक्ति से बात कराई। रामकिशन ने महिला को बैंक आँफ बड़ौदा से 7 करोड़ रुपये की ओडी लिमिट बनाने का भरोसा दिया और कहाकि इसमें 55 लाख रुपये खर्च होंगे।रामकिशन के कहने पर महिला ने मनोज कुमार नाम के व्यक्ति के अंकाउट में एक लाख आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर रामकिशन ने फोन पर संजय कुमार उर्फ संदीप नाम के व्यक्ति से कराई और बताया कि संजय बैंक ऑफ बड़ौदा बरेली में बैंक मैनेजर है। कुछ समय बाद संजय अपने साथ राकेश कुमार नाम के व्यक्ति को लेकर पहुंचा और राकेश का परिचय जोनल मैनेजर के रूप में दिया। दोनों विजिट चार्ज के नाम पर महिला से 42 हजार रुपये ले गए। फिर अलग-अलग कामों के लिए तीन लाख 12 हजार रुपये और लिए। इस तरह जालसाजों ने 37 लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए। जिसके बाद आरोपियों ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया और एक वर्ष गुजर गए। अब पुलिस ने महिला की तहरीर पर संजय कुमार उर्फ संदीप, राकेश कुमार, रिंकू सोंलकी अमित, दीपक गुप्ता, आशा देवी पत्नी संजय कुमार और देवेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति