साथियों सहित कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने थामा कमल

Spread the love

साथियों सहित कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने थामा कमल
रूद्रपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधिकारी ने आज अपने साथियों सहित गिल रिसोर्ट में भाजपा के सोशल मीडिया वालेंटियर सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा व जिलाध्यक्ष कमल जिंदल आदि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी का अजय भट्ट, शिव अरोरा आदि नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 गौरतलब हो कि श्री अधिकारी ने पांच वर्ष पूर्व नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। लेकिन उनका भाजपा नेता रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से मोह भंग नहीं हुआ था। बीते दिनों श्री ठुकराल के प्रवक्ता रहे आशीष छावड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद ठुकराल के समर्थक अन्य कई लोगों के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाया जा रहा था। आज दिलीप अधिकारी भी साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गये। उनके साथ भाजपा में शामिल होने वालों में डा. एमपी मौर्य, रोबिन विश्वास, कृष्णपद विश्वास, बाबू सिंह आदि थे। इस दौरान विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, नवीन ठाकुर, मयंक कक्कड़ आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरेली में जिला स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    पीस कमेटी आँफ इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इक़बाल ने ग्रैंड मुफ्ती असजद मियाँ फुल माला पहनाकर स्वागत किया

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये