दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Spread the love

रुद्रपुर। मध्य रात्रि शार्ट सर्किट से  मोहल्ला भदईपुरा में  इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग से दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा वार्ड 4 निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की घर के समीप ही बांके बिहारी इलैक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। गत रात्रि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर गया था। मध्य रात्रि पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत सुरेन्द्र को दी। सूचना मिलते ही सुरेन्द्र परिजनों के साथ दुकान पर पहुंचा। उसने किसी तरह शटर उठाया तो भीतर आग की लपटें उठ रही थीं। आनन फानन में आग बुझाने के प्रयास के साथ ही दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी सुरेन्द्र का कहना है कि आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी है। आग की इस घटना में दुकान में रखे 30 एलईडी, 15 बूफर, 7 मरम्मत के आयें टीवी, करीब 70 बंडल कापर वायर, विद्युत फिटिंग का सामान, कई पानी की मोटरें आदि सामान जलकर राख हो गया। उसने अग्निकांड की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है। उसका आरोप है कि यदि दमकल कर्मी समय से पहुंच जाते तो नुकसान कम हो सकता था। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सुरेन्द्र को शासन से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस